Google Discover क्या है कैसे कार्य करता हैं? Google Discover [Feed] In Hindi

गूगल डिस्कवर क्या है कैसे कार्य करता हैं (What is Google Discover [Feed, Ads] and How is it Work in Hindi)

Google ने पिछले साल September में Google Feed के रूप में जानी जाने वाली सुविधा को रिब्रांड और रिवैम्प करने के लिए Google Discover नाम की सुविधा शुरू की है| यह Google Discover गूगल फीड के समान कार्य करता हैं| इसे इस तरह से समझा जा सकता हैं कि Google Discover, Google Feed के कुछ महत्वपूर्ण updates के साथ आया है| इसके बारे में विस्तार से इस लेख में जानिए कि Google Feed एवं Google Discover क्या होता हैं, इसकी विशेषताएं क्या हैं, और साथ ही यह भी जानिए कि यह कैसे कार्य करता हैं|

Google Discover क्या है और कैसे कार्य करता हैं?

Google Feed क्या हैं? (What is Google Feed)

Google Discover के बारे में जानने से पहले आप Google Feed को समझ लीजिये| Google Feed, Google द्वारा शुरू की एक ऐसी सुविधा जिसके माध्यम से Users अपने किसी टॉपिक के बारे में जिसे वह सर्च करते हैं या जिस टॉपिक में उनकी रूचि होती हैं उसके इवेंट्स के बारे में Up to date रह सकते हैं|

इसे December सन 2016 में Google द्वारा शुरू किया गया था| इसके बाद सन 2017 में Google Feed को Update एवं इसकी Algorithm को update किया गया था| Google के इस Google feed feature का सबसे बड़ा उद्देश्य Users को आसानी से search करने में मदद करना था, भले ही उन्हें यह तक पता न हो कि वे वास्तव में क्या सर्च कर रहे हैं|

Google Feed की विशेषताएं क्या है?

परम्परागत रूप से देखा जाये तो गूगल और उसके SERPs Search query के आधार पर कार्य करते हैं| यानि जब कोई User एक query type करता हैं तो Google सबसे अधिक relevant results दिखाता हैं| लेकिन दूसरी ओर Google Feed आपके द्वारा search करने से पहले आपको जानकारी देने के लिए बनाया गया था|

इसकी मुख्य विशेषता यह हैं कि आप एक बार जब किसी Topic के बारे में सर्च करते हैं, तो उसके बाद यह Google Feed आपके Interest को अपने अंदर Feed कर लेता हैं| और इसके बाद आपके search करने के पहले ही आपको उस चीज के बारे में बता देता हैं| जिसे आप सर्च करने वाले होते हैं| यहाँ तक कि जब आपके मन में उससे related कोई query नहीं भी होती हैं तब भी वह आपको इससे संबंधित जो भी update होती हैं वह शो कर देता हैं| इसे काफी लोगों द्वारा पसंद किया गया, इसलिए इसमें अधिक निवेश के साथ इसकी रिब्रांडिंग करते हुए इसे फिर से update करने का फैसला Google ने लिया|      

Google Discover क्या है?

सन 2018 के September महीने में Google ने Google Feed को फिर से नए नाम और नए Brand के साथ Update किया और इसका नाम Google Discover कर दिया गया| यह Google का सबसे लेटेस्ट प्रोडक्ट हैं, जोकि Users को वह Content प्रदान करता हैं| जो वे किसी keyword को enter करने से पहले ही search सकते हैं|

इसे गूगल के 20 वें जन्मदिन के उत्सव पर ‘Improving search for the next 20 Years’ यानि ‘अगले 20 वर्षों के लिए खोज में सुधार’ के लिए Google के विज़न के रूप में, और विशेष रूप से गूगल की टर्म – ‘The shift from queries to providing a query less way to get to information’ यानि ‘प्रश्नों से हटकर जानकारी प्राप्त करने के लिए एक प्रश्न रहित तरीका प्रदान करना’ के रूप में पेश किया गया था|

> Amp Pages क्या है

> Anchor text क्या है

> SEO क्या है

> Structured data Benefits क्या है

Google Discover की विशेषताएं क्या हैं एवं यह कैसे कार्य करता है?

  • नया नाम :- सबसे बड़ा बदलाव Gogleने यह किया कि इसका नाम Google Feed से Google Discover कर दिया| ऐसा इसलिए किया गया हैं क्योंकि Google ने यह महसूस किया कि यह नया नाम इसलिए बेहतर हैं, क्योंकि यह Users के लिए सबसे ज्यादा matter करने वाले fresh और interesting content को उजागर करने के उनके मिशन को दर्शाता है|
  • नया लुक (टॉपिक हैडर एवं डिस्कवर आइकॉन) :- Google ने इसे और अधिक attractive एवं relevant बनाने के लिए Google feed को फिर से डिज़ाइन किया| इसके उल्लेखनीय look topic header एवं discover आइकॉन है| वे इसके माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि आप किसी special card को क्यों देख रहे हैं| और यदि आपको इससे अधिक content चाहिए तो आप इससे related अधिक stories को देखने के लिए header पर click कर सकते हैं| जैसी ही आप इस पर click करते हैं, वैसे ही आपके discover page में लगातार update होना start हो जाता है| गूगल का यह भी कहना हैं कि जल्द ही आप इन discover icon को अपने search में देखना शुरू कर देंगे| इसका मतलब यह है कि आप SERPs से सीधे किसी topic को tap या follow कर सकते हैं|
  • Update Content :- Google ने अपने Discover Page में नए तरीके के content भी add किये हैं| पहले Google Feed में अधिकांश content समाचार related content ही trending में थे| और अब Feed में प्रत्येक User के आधार पर content का मिश्रण है| Google के इस मिश्रण में Ever Green कंटेंट यानि ऐसा कंटेंट जो वेब पर नया नहीं हैं लेकिन आपके लिए नया हैं वह भी शामिल होता है| उदाहरण के लिए जब आप अपनी कोई trip की योजना बना रहे हैं तो discover में आपको खाने के लिए या देखने के लिए best place कौन सा है इससे संबंधित एक लेख प्रदर्शित कर सकता हैं| इसके अलावा Google एक निश्चित topic के साथ ही अपने अनुभव के स्तर के आधार पर भी content को दिखा सकता है| जैसे आपने अभी – अभी एक गिटार लिया हैं और आप उसे सीखने की शुरूआती श्रेणी में हैं, तो google आपको अपने अनुभव के स्तर से relevant content दिखायेगा न कि एडवांस्ड रिफ्फ्स या Songs| दूसरी ओर यदि आप उस Instrument को चलाना जानते हैं तो आपको केवल एडवांस्ड स्टफ दिखाई देगा|
  • अधिक Control :- Google के इस फीचर में एक अन्य क्राउड प्लेसर update किया है| जिसमे Users द्वारा देखे जाने वाले control का लेवल हैं| प्रत्येक card के नीचे left side की ओर आपको एक Control icon दिखाई देगा| जब आप इसे टैप करते हैं तो यह आपको signal देता हैं| इसमें आप अपने according किसी विशेष प्रकार के content को ज्यादा या कम (more or less) देख सकते है| 
  • Homepage पर Discover :- अब तक Google Discover केवल Google के Mobile App पर उपलब्ध था| लेकिन अब Google द्वारा की गई घोषणा में यह बतया गया हैं कि Google Discover सभी google.com Mobile Browser के लिए आ रहा है| इससे Users को अपने Feed के साथ बातचीत करना पहले से भी अधिक आसान हो सकता है| हालांकि अब तक Desktop पर Google Discover उपलब्ध नहीं है| और इसकी Google ने अब तक कोई योजना भी नहीं बनाई हैं| किन्तु Google ऐसा करने के लिए विचार जरुर कर रहा है|              

गूगल डिस्कवर से जुड़े कुछ प्रश्न एवं उत्तर(FAQ’s)

Q : क्या कोई गूगल डिस्कवर  एप्प हैं ?

Ans : गूगल का अलग से ऐसा कोई एप्प नहीं है, गूगल एप्प पर ही गूगल डिस्कवर  दिखाई देता है.

Q : अपने मोबाइल फोन में गूगल डिस्कवर  कैसे ला सकते हैं ?

Ans : आपको अलग से कोई गूगल डिस्कवर  एप्प को डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है, यदि आपके मोबाइल फोन पर गूगल एप्प हैं तो आप उसी से गूगल डिस्कवर  पर एक्सेस कर सकते हैं. आपके मोबाइल डिवाइस पर, डिस्कवर  फीड आपके ब्राउज़र में गूगल के होम पेज पर भी प्रदर्शित होगा.

Q : क्या डिस्कवर का कोई डेस्कटॉप वर्शन है ?

Ans : नहीं, इस समय डेस्कटॉप पर गूगल डिस्कवर उपलब्ध नहीं है और गूगल ने इसे लाने की योजना को भी अब तक साझा नहीं किया है|

Q : गूगल डिस्कवर एवं गूगल न्यूज़ में क्या अंतर हैं ?

Ans : गूगल डिस्कवर गूगल न्यूज़ पर प्राप्त करने का कोई फ़ास्ट – ट्रैक तरीका नहीं है| गूगल डिस्कवर को प्राप्त करने के लिए एकमात्र शर्त यह है कि आपके पेज गूगल द्वारा इंडेक्स्ड होने चाहिए, और साथ ही गूगल न्यूज़ की सभी आवश्यकताओं को पूरा करना चाहिए. वहीँ दूसरी ओर यदि आपको लगता है कि यह गूगल न्यूज़ में आने का एक तरीका हो सकता हैं तो ऐसा नहीं है. कुछ आर्टिकल्स को गूगल डिस्कवर द्वारा एक्सेप्ट किया जाता हैं, और उसे गूगल न्यूज़ द्वारा डिनाइड किया जाता है. इन दोनों को पास लाने की दिशा में विचार करना अच्छा हैं लेकिन ये इंटरचेंजेबल नहीं हो सकता हैं|

Q : क्या गूगल डिस्कवर पर ऐड्स हैं ?

Ans : हां. गूगल ने डिस्कवरी ऐड्स की शुरुआत करके मई, 2019 में डिस्कवर  की मोनेटाइजिंग शुरू की है| यह एडवरटाइजिंग फॉर्मेट एक इमेज कारौसेल का उपयोग करता है, जिसे गूगल डिस्कवर, यूट्यूब और यहाँ तक कि जीमेल पर प्रचार एवं सोशल टैब के रूप में चित्रित किया जा सकता है| 

Google Discover में Google Feed की कमियों को दूर किया गया हैं| गूगल के इस लेटेस्ट अपडेट के तहत Searches को मिलने वाले अवसरों पर अधिक जोर दिया गया है.|आगे बढ़ने की कोशिश करने वाले Marketers के लिए, डिस्कवर से पूरी तरह परिचित होना आवश्यक है| यह उन्हें फायदा पहुंचा सकता है|

अन्य पढ़े-

  1. How to choose good WordPress theme In Hindi
  2. WordPress Page Speed क्या हैं
  3. What is On Page SEO in Hindi 
  4. Bounce Rate क्या है और कैसे कम करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top

HOSTINGER BEST DEAL

Days
Hours
Minutes
Seconds
Trust Pilot Rating
4.6/5

*drop mail to gift@akonline to avail worth $1200 goodies